प्रशन 1- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का आविभार्व हुआ -
A 1945
B 1946
C 1947
D 1950
उत्तर:- (B) 1946
व्याख्या :- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का आविभार्व 18 अप्रैल 1946 में हुआ था इसका मुख्यालय दा हैंग में स्थित है |
प्रशन 2- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की आधिकारिक भाषाएं हैं
A फ्रांसीसी और अंग्रेजी
B अरबी और अंग्रेजी
C जर्मन और अंग्रेजी
D स्पेनिश और अंग्रेजी
उत्तर:- (A) फ्रांसीसी और अंग्रेजी
व्याख्या :- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की अधिकारिक भाषा अंग्रेजी तथा फ्रांसीसी हैं अधिकारिक भाषा संबंधित प्रावधान अनुच्छेद 39 में है |
प्रशन 3- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के सदस्यों के रूप में निर्वाचन के लिए व्यक्तियों का नाम निर्देशन कौन करता है?
A स्थायी मध्यस्थम न्यायालय के राष्ट्र के समूह
B संयुक्त राष्ट्र का महासचिव
C अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के स्टैच्यूएट के पक्षकार राज्य
D संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नियुक्त विधि शास्त्रों का दल
उत्तर :- A स्थायी मध्यस्थम न्यायालय के राष्ट्र के समूह
व्याख्या:- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के सविधि के अनुच्छेद 4(1) के प्रावधान के अनुसार अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का चुनाव संयुक्त राष्ट्र की महासभा एव सुरक्षा परिषद द्वारा स्थाई मध्यस्थम न्यायालय में राष्ट्रों के समूह द्वारा नाम निर्दिष्ट व्यक्तियों की सूची में से किया जाता है |
प्रशन 4 अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में 15 सदस्य होते हैं उनमें से कितने एक राष्ट्र के हो सकते हैं?
A 1
B 2
C 3
D 4
उत्तर :- (A) 1
व्याख्या :- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के 15 न्यायाधीशों का निर्वाचन महासभा तथा सुरक्षा परिषद द्वारा स्वतंत्र रूप से भौगोलिक आधार पर किया जाता है लैटिन अमेरिका यूरोप अफ्रीका तथा एशिया महाद्वीपों को न्यायालय की संरचना में प्रतिनिधित्व दिया जाता है |साथ ही साथ सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई सदस्य देशों में से भी एक -एक न्यायाधीश निर्वाचित किए जाने की परंपरा है | इस प्रकार एक राष्ट्रीय से एक ही न्यायाधीश निर्वाचित हो सकता है| 9 वर्षों के कार्यकाल की समाप्ति के बाद भी जजों को पुनः निर्वाचित किया जा सकता है |
प्रशन 5 - निम्नलिखित में से कौन अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों का निर्वाचन करता है?
A महासभा सुरक्षा परिषद की संस्कृति पर
B महासभा एव सुरक्षा परिषद की संयुक्त बैठक में
C महासभा एव सुरक्षा परिषद परिषद एक दूसरे से स्वतंत्र रूप में
D सुरक्षा परिषद
उत्तर :- (C) महासभा एव सुरक्षा परिषद परिषद एक दूसरे से स्वतंत्र रूप में
व्याख्या :- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की सविधि के अनुच्छेद 8 के अनुसार अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का निर्वाचन महासभा एव सुरक्षा परिषद एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप में करती है |
प्रशन 6 न्याय का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थित है-
A हेग में
B मास्को मे
C न्यूयॉर्क में
D जिनेवा में
उत्तर :- (A) हेग में
व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की संविधि के अनुच्छेद 22 के अनुसार अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय नीदरलैंड के ' हेग 'नगर में स्थापित किया गया है अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कुल 15 न्यायाधीश होते हैं इनकी नियुक्ति महासभा तथा सुरक्षा परिषद द्वारा 9 वर्ष के कार्यकाल के लिए की जाती है |
प्रशन 7 :- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का प्रथम स्रोत है -
A प्रथाएं
B अभिसमय
C भाष्यकारों के मत
D न्यायिक निर्णय
उत्तर :- (B) अभिसमय
व्याख्या:- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की संविधि के अनुच्छेद 38(1)(क) में प्रथम स्रोत के रूप में अंतरराष्ट्रीय अभिसमय का उल्लेख है, जबकि प्रथाये अनुच्छेद 38 (1)(ख )में, अनुच्छेद 38(1)(ग) में सभ्य राष्ट्रों है द्वारा मान्यता प्राप्त विधि के सामान्य सिद्धांत एव भाष्यकारों के मत एवं न्यायिक निर्णय अनुच्छेद 38 (1)(घ)मे उल्लेखित है |
प्रशन 8 :- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के निर्णय के बाध्यकारी शक्ति पक्षकारों के बीच तथा उन मामलों के संबंध को छोड़कर अन्यथा नहीं होती है अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की संविधि के निम्न अनुच्छेद में ऐसा कहा गया है -
A अनुच्छेद 38
B अनुच्छेद 43
C अनुच्छेद 54
D अनुच्छेद 59
उत्तर :- (D) अनुच्छेद 59
व्याख्या :- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की संविधि के अनुच्छेद 59 के अनुसार,न्यायालय के निर्णय की बाध्यकारी शक्ति केवल किसी वाद के पक्षकारों पर और उसी वाद तक सीमित होती है | इसका अभिप्राय यह है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व निर्णय ना तो राज्यों के ऊपर और ना ही स्वयं न्यायालय के ऊपर बाध्यकारी होते हैं |
प्रशन 9: - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का कोई विनिश्चय -
A बाध्यकारी प्रभाव नहीं रखता
B पक्षकारों के बीच और उस विशिष्ट मामले के बाबत ही आबद्धकर होता है, अन्यथा नहीं
C उसके समक्ष लाये गये उसी प्रकार के सभी विवादों मे आबद्धकर होता है
D राज्यों के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए सार्वभौम विधि का सृजन करता है
उत्तर :- (B) पक्षकारों के बीच और उस विशिष्ट मामले के बाबत ही आबद्धकर होता है, अन्यथा नहीं
व्याख्या :- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की संविधि के अनुच्छेद 59 के अनुसार" न्यायालय के निर्णय केवल वाद के पक्षकारों के बीच और उसी विशिष्ट मामले के बाबत ही बाध्यकारी होते हैं अन्यथा नहीं | अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व निर्णय ना तो राज्य और ना ही स्वयं न्यायालय पर बाध्यकारी होते हैं |
प्रशन 10:- न्याय के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के निर्णय हस्ताक्षरित होने चाहिए
A न्यायालय के अध्यक्ष द्वारा
B न्यायालय के निबंधक द्वारा
C उन सभी न्यायाधीशों के द्वारा जिन्होंने सुनवाई की है
D न्यायालय के अध्यक्ष और निबंधक द्वारा
उत्तर :- (D) न्यायालय के अध्यक्ष और निबंधक द्वारा
व्याख्या :- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के संविधान के अनुच्छेद 58 के अनुसार अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के निर्णय पर उसके अध्यक्ष और निबंधक हस्ताक्षर होने चाहिए |आगे यह भी है कि निर्णय अभिकर्ताओ को सम्यक सूचना देकर खुले न्यायालय में सुनाया जाएगा |

0 Comments